
नोएडा- पैसों को दोगुना करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश, 6 लोगों को किया गिरफ्तार
- निफ्टी ग्लोबल नाम की फ़र्जी कंपनी खोलकर पैसों को दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रूपये ठगने का मामला सामने आया।
- निफ्टी ग्लोबल कंपनी ने 18 माह में लोगों को लालच देकर पैसें लूटकर ये लोग अपनी कंपनी बंद करके भाग गए थे।
- करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- पुलिस ने रविवार रात 5 दिसंबर को प्रवीण को गिरफ्तार किया था और उसके गिरोह में शामिल पांच और लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
- पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर दिल्ली NCR के आसपास कई जिलों से लगभग 800 लोगों से ठगी कर धोखाधड़ी की है।




























































