
मथुरा- बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में हाई अलर्ट, कृष्ण जन्म भूमि बनी छावनी
- बाबरी मस्जिद विध्वंस की सोमवार को 29वीं बरसी के चलते मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 144 धारा और हाई अलर्ट घोषित किया है, 6 दिसंबर 1992 को दक्षिणपंथी समूहों ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था।
- मथुरा में कुछ धार्मिक संगठनों ने ईदगाह में जलाभिषेक करने का ऐलान किया है, जिसके बाद प्रशासन की ओर से एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- एसपी यातायात हरेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात पर रोक लगाई गई है और 7 दिसंबर तक लागू है और मंदिर या मस्जिद क्षेत्र के पास किसी भी वाहन की अनुमति नहीं है।
- मथुरा को 4 सुपरजोन, 4 जोन और 8 सेक्टरों में बांटा गया है, शहर में 145 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, हर इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
- कड़ी सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 14 पुलिस उप निरीक्षक, 40 इंस्पेक्टर, 1400 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़े :- पुलिस ने पैरा स्पेशल फोर्स पर दर्ज की FIR, 13 लोगों और श्रमिकों को मारने लगाया आ...
