संयुक्त किसान मोर्चा ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, कहा-किसानों पर दर्ज मुकदमे सरकार ले वापस

  • किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति के लिए सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग खत्म हो गई। 
  • किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों की विचाराधीन मांगों के लिए बुलाया है, इसके लिए बातचीत के लिए पांच लोगों का सूची मांगी है।
  • पांच सदस्यीय कमेटी के लिए नेताओं में गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, अशोक तावले और शिवकुमार कक्का को चुना गया हैं।
  • सभी किसान संगठन की सर्व सहमति के साथ कहा 'किसानों पर दर्ज मुकदमे सरकार वापस नहीं लेती है, तब तक वो वापस जाने वाले नहीं हैं।'  


    यह भी पढ़े :- सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग जारी, सरकार की तरफ़ से नहीं मिला MSP आश्वासन