सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग जारी, सरकार की तरफ़ से नहीं मिला MSP आश्वासन

किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति के लिए सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग चल रही है। 
सरकार द्वारा 702 किसानों की मृत्यु का आंकड़ा मांगने पर हमने सरकार को सूची बना कर भेज दी है। 
किसान नेता डॉ सतनाम सिंह ने कहा कि अभी तक सरकार की तरफ से MSP की गारंटी कानून के मुद्दे पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। 
संयुक्त किसान मोर्चा  की तरफ से अभी तक 5 किसानों के नामों की सूची जारी नहीं की गई औरन ही इस पर कोई फैसला आया है। 
किसानों के हित में बनी कमेटी किस स्तर पर काम करेगी और इसके क्या नियम होंगे, इसके बारे में केंद्र सरकार हमें बताए। 

यह भी पढ़े :-