
21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड के लिए नामित हुए राकेश टिकैत, कहा- किसानों की मांग पुरी होने पर करुंगा स्वीकार
- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का नाम लंदन की स्क्वायर वाटरमेलन कंपनी ने चुना है।
- स्क्वायर वाटरमेलन कंपनी द्वारा सालाना दिए जाने वाले '21वीं सेंचुरी आइकॉन अवार्ड' के लिए अंतिम सूची में नामित किया गया।
- भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि आइकन अवॉर्ड 10 दिसंबर को दिया जाएगा।
- टिकैत ने कहा कि वह तब पुरस्कार स्वीकार करेंगे जब किसानों की मांगों को मान लिया जाएगा इसलिए पुरस्कार लेने के लिए लंदन नहीं जाऊंगा।
- आंदोलन में 700 से अधिक किसानों के परिवारों को मुआवजा दिलाने और फसल के MSP की गारंटी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP पर किया पलटवार, सिद्धू को बताया अपना बड़ा भाई




























































