
चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP पर किया पलटवार, सिद्धू को बताया अपना बड़ा भाई
- पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निजी चैनल के माध्यम से अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा।
- AAP प्रमुख दिल्ली से आकर पंजाब पर राज करना चाहते हैं, अरविंद केजरीवाल कौन हैं? कहां से आए हैं?
- चन्नी ने कहा कि मैं खुद को अपना विरोधी मानता हूं, मैं खिलाड़ी हूं, कप्तान नहीं हूं और मैं खुद को सीएम की रेस में नहीं मानता।
- कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के बारे में बोले कि सिद्धू उनके बड़े भाई हैं और दोनों भाई पंजाब की भलाई के लिए ही काम कर रहे हैं।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं, ‘आप’ वाले यह समझ लें कि पंजाबी लोग किसी बाहरी व्यक्ति को राज करने की इजाजत नहीं देंगे।




























































