
कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना की गाड़ी रोकी, किसानों से माफ़ी मांग खुलवाया अपना रास्ता
- अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा
- मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत की गाड़ियों को किसानों ने घेर लिया।
- किसानों और सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित कमेंट को लेकर कंगना आलोचना का सामना कर चुकी हैं।
- किसान कंगना से उनके विवादित बयानों के लिए माफी की मांग के बाद काफी देर हंगामे के बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांग कर अपना रास्ता खुलवाया।
- इस दौरान गाड़ी रोकने में महिलाएं भी शामिल थी पुलिसकर्मी की मदद से महिला प्रदर्शनकारी से कंगना ने बयानों के लिए महिला से माफी मांगी।
यह भी पढ़े :- स्वास्थ्य मंत्री विज ने दिए स्वास्थ्य निर्देश, गुरुग्राम में मिले कोरोना के अधिक नए केस




























































