
AAP सरकार ने की पेट्रोल के मूल्यों में कटौती, डीजल में नहीं दिखा कोई असर
- अरविंद केजरीवाल की AAP सरकार ने पेट्रोल पर वैट में कटौती की है, पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में पेट्रोल सस्ता किया गया है।
- दिल्ली में पेट्रोल 8.56 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है, कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
- फ़िलहाल डीजल सस्ता नहीं किया है, दिल्ली सरकार ने भी पेट्रोल पंप मालिकों के बढ़ते दबाव में पेट्रोल पर ही वैट में 30 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की गई है।
- दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है तो वहीं केंद्र ने एक बड़ा झटका दिया है, 19 किलो के LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 103 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
- जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में उत्तर प्रदेश और हरियाणा द्वारा वैट कम किए जाने से पेट्रोल और डीजल दिल्ली से सस्ता हो गया था जिसके कारण राजधानी में इसकी बिक्री पर काफी असर दिखाई दे रहा था।
यह भी पढ़े :- अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरु करने का फैसला टला, गृह मंत्रालय बनाएगा देशों की सूची ...




























































