अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरु करने का फैसला टला, गृह मंत्रालय बनाएगा देशों की सूची

  • नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर से शुरू करने के फैसले को टाल दिया गया है। 
  • कोरोना वायरस के वैरिएंट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं की उड़ानों को वापस शुरू करने पर विचार होगा। 
  • देश में आने-जाने वाली वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती हैं, गृह मंत्रालय देशों की तीन सूचियां तैयार करेगा।
  • हांगकांग और इज़राइल को भी जाेखिम वाले देशों में जोड़ा गया है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उन देशों की सूची में हांगकांग और इज़राइल को भी जोड़ा है। 
  • जहां से यात्रियों को आगमन के बाद परीक्षण सहित अतिरिक्त मापदंडों का पालन करना होगा, इनमें ब्रिटेन समेत यूरोपिय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉम्ब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल जैसे देश शामिल हैं।


यह भी पढ़े :- अभिनेत्री कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, मनाली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई ...