
अभिनेत्री कंगना को मिली जान से मारने की धमकी, मनाली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई FIR
- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है और कई विवादित बयान देने के बाद इनको जान से मारने की धमकी मिली है।
- पंजाब बठिंडा के व्यक्ति ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है, कंगना ने मनाली में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
- धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने धारा 504, 505, 506 और 509 IPC के तहत पुलिस स्टेशन मनाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- कंगना ने एक नोट में लिखा कि 'गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना, इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही गद्दारों का हाथ होता है।'
- पंजाब के स्वर्ण मंदिर की अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने एक बड़ा नोट लिखा था और बताया कि 'मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती।'
यह भी पढ़े :- जया बच्चन ने बांटे 12 सांसदों को चॉकलेट और बिस्किट, निलंबन की माफी पर राहुल गाँधी बोले-किस बात की माफ़ी?




























































