जया बच्चन ने बांटे 12 सांसदों को चॉकलेट और बिस्किट, निलंबन की माफी पर राहुल गाँधी बोले-किस बात की माफ़ी?

  • संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दलों के 12 सांसदों को राज्यसभा में अभद्र आचरण करने के कारण पुरे सत्र के लिए निलंबन कर दिया गया। 
  • निलंबित विपक्षी दलों के ये सभी 12 सांसद इस मुद्दे को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए है। 
  • अभिनेत्री जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद है उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे विपक्षी नेताओं को चॉकलेट और बिस्किट बांटे। 
  • जया बच्चन ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ‘आपकी एनर्जी के लिए यह बहुत जरूरी हैं, ताकि आप सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे रहें।'
  • कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निलंबित सांसदों से माफी की मांग को लेकर ट्वीट कर कहा कि ‘किस बात की माफ़ी? संसद में जनता की बात उठाने की ?बिलकुल नहीं!'

यह भी पढ़े :- कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी से गठबंधन की आस, जताई नड्डा से मिलने की उम्मीद