
MSP वार्ता के लिए मांगे सरकार ने किसानों के नाम, संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक लिया जाएगा फैसला
- भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि चार तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी, इस बैठक में तीन मुख्य मुद्दे शामिल है जिस पर चर्चा होगी।
- पहला MSP पर कानून बने, दूसरा आंदोलन के वक्त किसानों पर हुए मामले दर्ज ये अब वापस हो, तीसरा किसानों की मौत का मुआवजा और सदस्य को नौकरी मिलें।
- तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद बीजेपी सरकार MSP और अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हो गई, केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से बातचीत की पेशकश की है।
- किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि सरकार ने MSP और मुद्दों पर चर्चा के लिए किसान संघों से पांच नेताओं के नाम मांगे हैं, आने वाली चार दिसंबर की बैठक में किसानों के नाम तय किये जाएंगे।
- फ़िलहाल राजधानी दिल्ली की टिकरी बॉर्डर और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान मोर्चा के साथ अपनी मांगो को पूरा करने के लिए किसान इस कड़कड़ाती ठंड में धरने पर बैठे है, इनको एक साल से ऊपर का समय बीत चूका है।
यह भी पढ़े :- ओमाइक्रोन- अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर दिशानिर्देश किए जारी, 1 दिसंबर से होंगे लागू




























































