
ओमाइक्रोन- अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर दिशानिर्देश किए जारी, 1 दिसंबर से होंगे लागू
- केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम जारी किए हैं जो 1 दिसंबर से लागु होंगे, ओमाइक्रोन प्रभाव को देखते हुए दिशानिर्देशों के कारण यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर छह घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है।
- इस स्थिति में ख़ास तौर पर यूरोपीय देशों के यात्रियों के आने पर COVID-19 की जांच की जाएगी और ये कदम परीक्षण क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- जब तक उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो जाती, वे हवाई अड्डे से बाहर नहीं जा सकते और निगेटिव पाए जाने पर उन्हें 7 दिन के होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
- 'ओमाइक्रोन' के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद इनकी घोषणा की गई।
- प्रभावी होम आइसोलेशन सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारी शारीरिक रूप से घरों का दौरा करेंगे और मिले आकड़ों के मुताबिक कार्य्र सटीक जानकारी के साथ पूरा करेंगे।
यह भी पढ़े :- चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फॉरेंसिंग टीम
