
किसान आंदोलन को लेकर गुरनाम चढूनी बोले, हरियाणा में दर्ज है 48 हजार किसानों पर मुकदमें
- गुरनाम सिंह चढूनी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि हम अपने आंदोलनकारी किसान साथियों को मुकदमें भुगतने के लिए नहीं छोड़ सकते है।
- एक अनुमान के मुताबिक हरियाणा में 48 हजार किसानों पर मुकदमें दर्ज है इन सबको ख़ारिज किए जाए और किसानों को न्याय दिया जाए।
- जब तक पूरे देश में आंदोलन के मुकदमें रद्द नहीं होते और MSP पर बात नहीं होती और MSP कानून नहीं बनता तब तक हम कोई भी मोर्चा नहीं उठाएंगे।
- ये मुकदमें एक राज्य के मुकदमें नहीं है बल्कि पुरे किसान आंदोलन में शामिल हुए किसानों के मामले शामिल है।
- शहीद किसानों के परिवारों को मुआवज़ा नहीं मिल जाता और एक सदस्य को नौकरी नहीं मिल जाती, तब तक ये आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।




























































