संसद का शीतकालीन सत्र हुआ आयोजित, तीन कृषि क़ानून वापसी की प्रक्रिया होगी जल्द पूरी

  • 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2021 के बीच की अवधि में संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा रहा है। 
  • पिछले साल 2020 के पहले सितम्बर में विधेयक के रूप में पारित किये जाने के बाद क़ानून बने तीन कृषि क़ानून इस सत्र में वापस होने जा रहे है। 
  • 19 नवम्बर को गुरुनानक देव के जन्मदिन के अवसर पर विशेष संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।
  • विशेषज्ञों की राय के मुताबिक़ एक बार शुरू होने के बाद कृषि कानूनों को वापस करने की यह पूरी प्रक्रिया तीन दिन की अवधि में पूरी भी हो जाएगी। 
  • इस जानकारी के मुताबिक़ अगले महीने यानी दिसंबर महीने की पहली या दूसरी तारीख तक क़ानून वापसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
  •  
यह भी पढ़े :- शीतकालीन सत्र में निलंबित किए 12 सांसद, कांग्रेस के 6 नेताओं के नाम हुए शामिल