
शीतकालीन सत्र में निलंबित किए 12 सांसद, कांग्रेस के 6 नेताओं के नाम हुए शामिल
- संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन पूरी तरह गरमा रहा, तमाम विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर सभापति के उस फैसले पर सवाल भी उठाए।
- प्रहलाद जोशी ने सदन को बताया की 12 सांसदों को फिलहाल संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में निलंबित किया गया है और कार्रवाही करने का फैसला लिया गया है।
- यह तब हुआ जब सांसदों ने मानसून सत्र में हंगामा किया और उन पर मॉनसून सत्र के दौरान संसद की अनुशासन और उत्साह भंग करने का गंभीर आरोप लगा है।
- उसमें कांग्रेस के 6 सांसदों के नाम शामिल है. फुलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रताप सिंह का नाम शामिल है।
- सीपीएम के एलमरम करीम, सीपीआई के विनय विश्वम, टीएमसी के शांता छेत्री और डोला सेन जबकि शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़े :- भगवंत मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, कहा मौत के वारंट है ये नहीं है किसान हितै...
