मुख्यमंत्री योगी का बलरामपुर जिले में आगमन, की गई मां पाटेश्वरी की पूजा आराधना

  • दो दिवसीय दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 4.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर के भवनियापुर हेलीपैड पर उतरा। 
  • उनके स्वागत के लिए भाजपा के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, राज्यमंत्री पल्टूराम, तुलसीपुर के भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
  • मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा मां पाटेश्वरी के मंदिर देवीपाटन पहुंचकर परम पूज्य संत महेन्द्र नाथ जी के 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • मंदिर में मौजूद साधू संत तथा हिन्दू आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य संत श्री महेन्द्र नाथ जी के 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ।
  • पूज्य संत का जीवन लोक कल्याण एंव मानवता के लिए समर्पित था, हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी की पूजा आराधना करने के बाद मंदिर में रात्रि भोजन एंव विश्राम भी करेंगे। ।


    रिपोर्ट :- पवन तिवारी
           यह भी पढ़े :- CM मनोहर लाल ने PM मोदी से की मुलाकात, आगामी विकास कार्यों से लेकर हुई चर्चा