CM मनोहर लाल ने PM मोदी से की मुलाकात, आगामी विकास कार्यों से लेकर हुई चर्चा

  • हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। 
  • इस दौरान उनसे हरियाणा में वर्तमान और आगामी विकास कार्यों से लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
  • रेवाड़ी जिले में AIIMS की आधारशिला रखी जाएगी, इसके निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। 
  • मुख्यमंत्री ने आज जिला रेवाड़ी के बावल में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के दौरान एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • इसके अलावा धारूहेड़ा में आने वाले गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सरकार ने आवश्यक धनराशि संबंधित प्राधिकरण को जमा करवा दी है।


    यह भी पढ़े :- हिंदू समूहों ने नमाज में लगाए जय श्री राम के नारे, बताया- 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि