
कोटेदार के ऊपर लगाया कम राशन तोलने का आरोप, ग्रामीणों ने कहा-राशन वितरक करता है अशब्द का प्रयोग
- सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत वैनिया खास का मामला है जहाँ आए दिन कोटे पर राशन वितरक राशन कार्ड धारकों को अशब्द का प्रयोग करता है।
- इसके साथ राशन वितरण में काफी कम अनाज करने का मामला सामने आया है जहां एक तरफ देश और प्रदेश की सरकार गरीबों को राशन उपलब्ध कराती है।
- दूसरी तरफ कोटे पार राशन वितरक अशब्द का प्रयोग करना गरीब परिवारों को झेलना पड़ता है आखिर इस तरह की भ्रष्टाचार कब तक चलेंगी, कोटेदार से अधिक राशन कार्ड लाभार्थी दुखी हैं।
- पात्र-लाभार्थियों का कहना है कि जब हम लोग कोटेदार से राशन की मांग करते हैं तो कोटेदार का कहना है कि हमने जो दिया उसे ले लो नहीं तो कुछ नहीं देगें।
- उससे पहले भी कोटेदार के ऊपर कार्यवाही की मांग किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जहां इतनी अधिक भ्रष्टाचार का बोलबाला है फिर ग्रामीणों ने कहा कि कब तक न्याय मिलेगा।
रिपोर्ट :- बृजेश पाण्डेय




























































