
जनरल वी.के सिंह ने किया सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ, कहा- विकास की ओर है अग्रसर
- सिद्धार्थनगर जिले की स्थापना दिवस पर लगने वाला कपिलवस्तु महोत्सव और सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
- केंद्र सरकार के सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वी.के सिंह ने दोपहर 12 बजे मशाल प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
- महोत्सव 20 से 24 नवंबर तक बीएसए कार्यालय ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है, महाकुंभ के कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जायेंगे।
- इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिला पिछड़ा हुआ माना जाता था लेकिन यह धीरे धीरे विकास की ओर अग्रसर है।
- मुझे बड़ी खुशी होती है, जिले को हवाई संपर्क से जोड़ने के सवाल पर बोले कि जुड़ जाएगा जिस दिन आप जमीन दे देंगे।
रिपोर्ट :- बृजेश पाण्डेय
यह भी पढ़े :- स्वर्णमुखी नदी में आई बाढ़, मकान ढहने से 17 लोगों की मौत के साथ हुए लोग लापता
\




























































