स्वर्णमुखी नदी में आई बाढ़, मकान ढहने से 17 लोगों की मौत के साथ हुए लोग लापता

  • आंध्र प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में मकान ढहने की खबर सामने आ रही है और कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है।
  • मूसलाधार बारिश के चलते आंध्र प्रदेश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
  • अनंतपुर जिले में पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और मलबे में से चार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।
  • स्वर्णमुखी नदी में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है सभी जलाशयों और इलाके में पानी भर गया है, घाट रोड और तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद कर दिए हैं।
  • कडप्पा एयरपोर्ट की सभी उड़ानों को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है ओर स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है, हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में लगाए गए है। 
यह भी पढ़े :- देश के गृहमंत्री ने किया 56वीं DGP प्रैस-कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, प्रियंका गांधी ने टेनी को लेकर किया ट्वीट