Get Premium
देश के गृहमंत्री ने किया 56वीं DGP प्रैस-कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, प्रियंका गांधी ने टेनी को लेकर किया ट्वीट
- PM नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को 56वीं DGP प्रैस-कॉन्फ्रेंस के दूसरें दिन हिस्सा लेने के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे है, ये प्रैस कॉन्फ्रेंस देर शाम तक चलेंगी।
- देश के गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुँचकर मंत्रीमण्डल में सहयोगी और DPT CM डॉ दिनेश शर्मा ने स्वागत किया।
- अमित शाह शुक्रवार को पहुंचकर डीजीपी कांफ्रेंस का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा कि पुलिस अफसरों को राजनीति से बचना चाहिए।
- लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले में चर्चा में आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी भी मंच पर मौजूद दिखाई दिए, इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया।
- ट्ववीट में कहा कि 'नरेंद्र मोदी जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिए'
यह भी पढ़े :-