क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 13 लाख का गांजा, दबोचे 5 आरोपी

  • कानपुर में भोपाल से तस्करी करके उत्तर प्रदेश लेकर आ रहे गांजे की बड़ी खेप क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ी है।
  • पुलिस ने गांजा लेकर आ रहे 5 अभियुक्तों को कार और 65 किलो गांजे के साथ पकड़ा है, गांजे की करीब 13 लाख कीमत आंकी जा रही है।  
  • गांजे की खेप को भोपाल से लाकर कन्नौज ले जाने की तैयारी थी, इन 5 आरोपियों में से तीन मध्यप्रदेश, दो कन्नौज अभियुक्तों के रूप में पहचान हुई हैं। 
  • अभियुक्तों की पहचान कोतवाली कन्नौज निवासी दीपक सविता और अनुज कुमार तथा मध्यप्रदेश निवासी राकेश मीणा, उमा शंकर मीणा, मुकेश कुमार राठौड़ के रूप में हुई है।
  • क्राइम ब्रांच और थाना रेल बाजार ने कार्रवाही को पूरा किया फ़िलहाल आरोपियों से क्राइम ब्रांच तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

रिपोर्ट :- पवन तिवारी 
यह भी पढ़े :- राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी पर दिया बयान, बताया आतंकवादी-मुसलमानों का दल