राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी पर दिया बयान, बताया आतंकवादी-मुसलमानों का दल

  • कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा श्रद्धालुओं की सेवा में नगर के भृगु आश्रम मार्ग पर भाजपा के सेवा शिविर में उपस्थित राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पहुंचे। 
  • मीडिया के एक सवाल पर समाजवादी पार्टी और सुप्रीमो अखिलेश यादव पर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादी-मुसलमानों की पार्टी है।  समाजवादी पार्टी साधु संतों का अपमान करती हैं और यही नहीं, अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वह राजनीति नहीं घटिया काम कर रहे हैं। 
  • आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि हमारे हमारे संतो के खिलाफ बोल रहे, अपमानजनक टिप्पणी कर रहे है और भगवा रंग के खिलाफ बोल रहे है।  
  • अखिलेश के दिमाग और दिल में मौलाना मुलायम का बसा है, इसके दिमाग में क्रोध है इसलिए साधु-संतों और भगवा रंग के खिलाफ बोल रहे है।
     
रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
यह भी पढ़े :- विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन वृद्धि के साथ दिए जाए सुरक्षा उपकरण