विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, वेतन वृद्धि के साथ दिए जाए सुरक्षा उपकरण

बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मचारी सरकार से अपनी मांगों को लेकर कार्यो का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी का कहना है कि हम 11 हजार से लेकर 33 हजार वोल्टेज बिजली की आपूर्ति होने वाले लाइनों पर जान जोखिम में डालकर कार्य करते है। 
प्रति बर्ष हमारे सैकड़ों साथी हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवाते रहते है लेकिन सरकार द्वारा हमें कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है, इसके बावजूद 7 से 9 हजार रुपए वेतन दिया जाता है।
कई बार सामूहिक रूप से सरकार को अपनी मांगों से सम्बंधित प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका हैं लेकिन योगी सरकार ने इस पर को ध्यान नहीं दिया है। मांग पूरी न होने पर बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेगें। 
जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि संविदाकर्मियों को कम से कम 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन तथा 11और 33 हजार के लाइनों पर कार्य करने के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए। 

 रिपोर्ट :- पवन तिवारी
यह भी पढ़े :- पंजाब चुनाव में आप की लग सकती है लॉटरी?