
हरियाणा में लागू होगा ऑड ईवन नियम, हरियाणा सीएम ने शामिल किए एनसीआर के चार जिले
- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों के लिए ऑड-ईवन (विषम-सम) नियम लागू करने पर विचार कर रहे हैं।
- राज्य सरकार ने प्रदूषण कम करने के विकल्पों पर काम करने के लिए इंजीनियरों, गुरुग्राम नगर आयुक्त और डीसी की एक समिति बनाई गई है।
- हरियाणा के सीएम ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्कूल, कॉलेज और उद्योग फ़िलहाल 21 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
- राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कई जिले वायु प्रदूषण से जूझ रहे हैं, जिसके चलते 18 नवंबर को गुरुग्राम में AQI 334 स्तर दर्ज किया गया है।
- दिल्ली में भी AQI 362 स्तर दर्ज़ हुआ, हरियाणा सरकार ने एनसीआर के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के संबंध में कई निर्णय लिए हैं।




























































