वायु प्रदूषण से स्कूल और कॉलेज किए बंद, सरकारी ऑफिस में मिला WFH

  • राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण अगले आदेश तक स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और 17 नवंबर की सुबह को दिल्ली का AQI 379 दर्ज किया गया। 
  • इसके साथ सरकारी विभागों के ऑफिस में 100 फीसदी वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) लागू कर दिया गया है क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। 
  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण कार्य और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगा दी है, यातायात के साधनों पर नियंत्रण किया जाएगा।   
  • शहर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है और बहुत जरूरी सामान के ट्रकों को ही अनुमति मिलेगी। 
  • जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग से अनुमति मांगी गई है कि दिल्ली में 18 नवंबर से 1000 सीएनजी निजी बसें किराए पर ली जाएंगी, ताकि निजी वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके। 

यह भी पढ़े :- कंगना रनौत एक बार फिर विवादों के घेरे में, कहा- अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें