भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की हुई मौत, हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज
यूपी के हमीरपुर जिले में 16 नवंबर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच हुई सीधी टक्कर में 3 महिलाओं सहित कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों और घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल 2 महिलाओं का इलाज किया जा रहा है, जिनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।
मामला हमीरपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 34 में इंगोहटा चौकी स्थित प्रेमनगर का है। जहां जालौन जिले से हमीरपुर जिले के अरतरा गांव में शादी में शामिल होने 5 महिलाओं सहित दो पुरुष आए हुए थे, जब कार प्रेम नगर के पास पहुंची तो कार चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 3 महिलाओं सहित चालक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, इस घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया।
रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
यह भी पढ़े :- अंगद मिश्रा फैजी ने बीजेपी सरकार को लेकर कहा- कानून व्यवस्था हो गई बुरी तरह से खराब