अंगद मिश्रा फैजी ने बीजेपी सरकार को लेकर कहा- कानून व्यवस्था हो गई बुरी तरह से खराब

  • बलिया में बहुजन समाज पार्टी के बैरिया विधानसभा सभा के वरिष्ठ नेता अंगद मिश्रा फैजी ने वर्तमान सरकार को लेकर कहा कि कानून-व्यवस्था बुरी तरह छिन-भिन हो गई। 
  • केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री कानून के राज का दावा कर रहे हैं और दिन-दहाड़े किसानों को रौंद के मौत की घाट उतारा जा रहा है।
  • ऐसे अनेकों अपराधिक-कृत जिन्हें उदाहरण के रूप में होने के साथ ही गरीबों को राशन देने के नाम पर उनके वोटों की खरीदारी एक राजनैतिक कुकर्म है। 
  • उन्होंने आगे कहा कि किसानों के खाद बीज और डाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं और सरकारी-तंत्र खाद, बीज की उपलब्धता का खोखला दावा कर रही है।
  •  उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए अब भाजपा के जन प्रतिनिधि सामाजिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।


रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
यह भी पढ़े :- सपा पार्टी के नेताओं ने पहले किया सांकेतिक उद्घाटन, PM मोदी करेंगे पूर्वांचल-एक्...