
बलिया के बीएसपी विधायक का दावा, यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बनाएगी सरकार
- यूपी के बलिया के रसड़ा विधानसभा से बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह ने दावा किया कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाने जा रही हैं।
- उत्तर प्रदेश में बहन मायावती जी की सरकार बनने जा रही हैं और मायावती जी पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं साथ ही हमारी पार्टी से कोई छोड़कर नही जाता है।
- मायावती की पार्टी अनुशासित पार्टी हैं जो लोग अनुशासनहीनता करते है वो लोग भ्रष्टाचार में मिले होते है इसलिए उनको लोगों को पार्टी निकालती हैं।
- वो लोग विधायक राज्यसभा में एक पूँजीपति से जो समाजवादी पार्टी ने खड़ी की थी उससे ये लोग डील करके इन लोगों ने उनके पक्ष में अपना बयान दिया है और इस वजह से उनको पार्टी से निकाला गया।
- आगे कहा कि ऐसे लोगों को बहुजन समाज पार्टी में नही रखा जाएगा और बहुजन समाज पार्टी में कोई एक आदमी का नाम बताइये जो खुद गया हो। यहां से सारे निकाले हुए लोग जाते है, वो ही दूसरी पार्टी ज्वाइन करके पार्टी की बुराई करते है।
यह भी पढ़े :- सलमान खुर्शीद की लिखी किताब में हिंदू को बताया ISIS, नाराज विश्व हिन्दू महासंघ ने फुंका पुतला




























































