सलमान खुर्शीद की लिखी किताब में हिंदू को बताया ISIS, नाराज विश्व हिन्दू महासंघ ने फुंका पुतला

  • उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नाराज विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद पर मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही करने की बात कहीं है। 
  • कांग्रेस के मजबूत नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के द्वारा लिखी किताब By Sunrise Over Ayodhya Nation Hood In Our Times के कुछ पन्नों में विवादित लेख से हिन्दू समाज में आक्रोश आ गया है। 
  • इस लेख के माध्यम से सलमान खुर्शीद ने हिन्दू संगठनों, साधु सन्तों तथा सनातन धर्म को मानने वालों की तुलना ISIS तथा बोको हराम जैसे आतंकी संगठन से की है। 
  • आक्रोशित विश्व हिन्दू महासंघ के तमाम कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले पर जमकर जूता-चप्पल की बरसात करने के बाद आग लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। 
  • जिलाध्यक्ष गंगा शर्मा की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित जकरते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा है कि हिन्दू धर्म एवं समाज पर आघात पहुंचाने वालो पर सख़्त कार्रवाही हो, अन्यथा हिन्दू समाज उनके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। 


रिपोर्ट :- पवन तिवारी
  
यह भी पढ़े :- 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ़्तार, मुठभेड़ में पुलिस कर्मी हुआ घायल