ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हुई मौत, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी सम्मान सहित अंतिम विदाई

  • 11 नवंबर की रात में सड़क दुर्घटना में सिपाही की मृत्यु हो गई थी और मृतक सिपाही तनुज सिंह जिला बदायूं के थाना बिल्सी में ड्यूटी पर तैनात थे। 
  • 12 नवंबर को जिले बदायूँ के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा द्वारा सिपाही के पार्थिव शरीर को आदर-सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 
  • मृतक तनुज सिंह पुत्र ओमवीर सिंह, निवासी गांव दबथला, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठ का निवासी था, समस्त अधिकारीगण द्वारा सिपाही को रीथ चक्र से सम्मानित किया गया।  
  • इस अवसर पर पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस, अधिकारीगण, क्षेत्राधिकारी नगर, चन्द्रपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी थाना प्रभारी बिल्सी और प्रतिसार निरीक्षक अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
  • अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला बदायूं द्वारा मृतक सिपाही के परिजनों को सिपाही के अंतिम संस्कार हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि देकर सांत्वना दी गई।

    रिपोर्ट :- पवन तोमर 
          यह भी पढ़े :- उप्र CM पर राम इकबाल सिंह ने की अभद्र टिप्पणी, महंत ने कहा- ये जिस थाली में खाते...