
उप्र CM पर राम इकबाल सिंह ने की अभद्र टिप्पणी, महंत ने कहा- ये जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है
- बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी की है।
- जिले में हिन्दू संगठनों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और बलिया जिले के रसड़ा में जलुस निकाल कर पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
- राम इकबाल की तीन दवाई जैसे जूता, चप्पल और पिटाई का नारा के साथ पुतला फूंका गया, वही बलिया में कही लाठी डंडे से पीट- पीटकर पुतला फूंका गया।
- बीजेपी के पूर्व विधायक की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन, यज्ञ किया गया और महंत कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कई बार अवसर दिया।
- महंत ने आगे कहा कि राम इकबाल सिंह एक ही बार चुनाव जीत पाए थे जिसको जनता नकार दिया है, यह मौक़ापरस्त है और जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते है ।
रिपोर्ट :- सागर गुप्ता
यह भी पढ़े :- उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद ने कसा तंज, दिल्ली सरकार करे पेट्रोल-डीजल पर वैट कम




























































