PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की RBI की योजना, रीटेल निवेशकों को मिलेगा फ़ायदा

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को भारतीय रिजर्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना (रिटेल डायरेक्ट स्कीम) का शुभारंभ किया, इस स्कीम के बाद रीटेल निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूतियाँ को खरीदना आसान हो जाएगा। 
  • RBI की खुदरा प्रत्यक्ष सुविधा की घोषणा गवर्नर शक्तिकांत दास ने फरवरी में की थी, इस स्कीम से रीटेल निवेशकों की सरकारी सिक्योरिटीज मार्केट तक आसानी से पहुंच हो जाएगी। 
  • रीटेल निवेशक इसमें अपना मुफ्त में RBI में अपना रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट खोल सकते हैं, सरकारी सिक्योरिटीज टैक्स फ्री नहीं हैं और इसमें जोखिम नहीं है, सरकारी प्रतिभूतियां ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के अधीनस्थ हैं। 
  • ये खुदरा प्रत्यक्ष योजना मुख्यतः दो तरह की होती हैं जोकि राजकोष चालान (ट्रेजरी बिल) और ऋण सुरक्षा (डेट सिक्टोरिटी) के नामों से संबधित है। 
  • राजकोष चालान (ट्रेजरी बिल) मुख्यतः 91 दिनों से लेकर 182 दिनों और 364 दिनों के लिए जारी किए जाते हैं और ऋण सुरक्षा (डेट सिक्योरिटी) 5 से 40 सालों तक के लिए जारी किए जाते हैं। 

यह भी पढ़े :- दिल्ली में पहुंचा AQI लेवल 390 के पार, बेहद ख़राब प्रदूषण स्थिति में नोएडा