
दिल्ली में पहुंचा AQI लेवल 390 के पार, बेहद ख़राब प्रदूषण स्थिति में नोएडा
- देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है, दिवाली के एक सप्ताह से अधिक दिन बीत जाने पर भी वायु गुणवत्ता ठीक होने का नाम ही नहीं ले रही है।
दिल्ली एनसीआर के नजदीकी राज्यों में जलने वाली पराली और दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी की वजह प्रदूषण का AQI स्तर बहुत अधिक बढ़ा है। - 12 नवम्बर को दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया, शुक्रवार की सुबह AQI 390 दर्ज किया गया और गुरुग्राम में AQI 383 दर्ज किया गया।
- सबसे ज्यादा खराब प्रदूषण स्थिति नोएडा में दर्ज की गई, वहा के वायु प्रदूषण का AQI 533 दर्ज किया गया है जो बेहद ही ख़तरनाक़ स्थिति में है।
- वायु प्रदूषण का AQI स्तर ज्यादा होने की वजह से हवा की गुणवत्ता कम हो जाती है, जिससे सांस लेने में समस्या, आँखों में जलन और श्वास संबंधित समस्या होती है।
यह भी पढ़े :- सार्वजनिक स्थल पर कानून का उल्लंघन करने पर कटा चालान, 40 लोगों के खिलाफ हुई कार्...




























































