
24वा क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी एसपी ने किया उद्घाटन
- उप्र के हमीरपुर जिले में 11 नवम्बर को पुलिस विभाग का 24वा प्रयागराज क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी हमीरपुर डॉ.चन्द्र भूषण तिवारी और एसपी हमीरपुर कमलेश दीक्षित ने किया।
- इस में बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, हमीरपुर, प्रयागराज की 5 जगहों की टीमें हिस्सा ले रही है जो अपना दमखम दिखाएगी।
- इस खेल कार्यक्रम में कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन जैसे खेलों को शामिल किया गया है ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
- खेल कार्यक्रम में विजयी खिलाड़ियों को राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा।
रिपोर्ट :- आनन्द अवस्थी
यह भी पढ़े :- प्रियंका गांधी करेगी उप्र सीएम के गढ़ में जनसभा, आयोजित होगी पदयात्रा रैली




























































