प्रियंका गांधी करेगी उप्र सीएम के गढ़ में जनसभा, आयोजित होगी पदयात्रा रैली

  • रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ में गोरखपुर में बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच रही है। 
  • यूपी में चुनावी सफलता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने गहन रणनीति तैयार की है कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में महंगाई के खिलाफ 32240 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी।
  • पदयात्रा का आयोजन 403 विधानसभाओं में किया जाएगा साथ में बड़ी रैलियां और 5000 ग्रामस्तरीय बैठकें भी होंगी और 14 नवंबर को पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर पदयात्रा शुरू होगी। 
  • 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 के बीच पार्टी कार्यकर्ता पदयात्रा और जनसभा करेंगे और ऐतिहासिक मूल्य वृद्धि और भाजपा के कुशासन के कारण पीड़ित लोगों की आवाज भी  उठाएंगे।
  • इसका नारा होगा 'भाजपा हटाओ, मेहंदी भगाओ' और ये पदयात्रा कार्यक्रम अगले 10 दिनों तक चलेगा और हर विधानसभा में कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की योजना बनाई गई है। 

यह भी पढ़े :- कासगंज- पुलिस स्टेशन में मुस्लिम युवक ने लगाई फांसी, पिता ने कहा- पुलिस से नहीं ...