
सोनीपत विश्वविद्यालय विजेता महिला पहलवान की हत्या, अकादमी के कोच ने मारी गोली
- सोनीपत जिले में पहलवान निशा दहिया, उसकी माँ और भाई को गोली मार दी गई, गोली लगने से खिलाड़ी और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
- जिले के गांव हलालपुर में सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण लेने आई 22 वर्षीय पहलवान की छेड़छाड़ का विरोध करने पर अकादमी के कोच ने गोली मार दी थी।
- इस घटना में पहलवान निशा दहिया की माँ की हालत नाजुक बनी हुई है जिसको देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक में रेफ़र कर दिया है ताकि बेहतर इलाज हो सके।
- कुश्ती खिलाड़ी हत्या की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण अकादमी में जमकर हंगामा किया और लोगों ने अकादमी में आग लगा दी और भवन को गिरा दिया गया।
- पहलवान निशा दहिया सोनीपत विश्वविद्यालय विजेता है और नेशनल चैंपियनशिप में खेलने वाली पहलवान निशा दहिया रोहतक की है, दर्ज हुई शिकायत पर चार लोगों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी के लिए धर-पक़ड़ जारी है।
यह भी पढ़े :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का परिवर्तन यात्रा रथ पहुंचा डुमरियागंज, अखिलेश यादव ह.




























































