
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का परिवर्तन यात्रा रथ पहुंचा डुमरियागंज, अखिलेश यादव हमारे साथ आए की उम्मीद जताई
- आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जन-संपर्क में जुटे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव 11 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ लेकर सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में पहुचे।
- पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, उन्होंने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना संदेश दिया है।
- शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को जो भी निर्णय लेना है, वे जल्द लें और चाहे गठबंधन से संबंधित फैसले लेने हो या फिर पार्टी के विलय को लेकर निर्णय लेना हो।
- आगे उन्होंने कहा कि हम जिस भी पार्टी के साथ जाएंगे उस पार्टी की सरकार बनेगी, सरकार बनने पर हमारा पहला काम हर घर में दो लोगों को नौकरी देना है।
- समाजवादी पार्टी में जाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा- अभी 4 महीने का समय है, हम और हमारे कार्यकर्ता तो चाहते हैं कि हमारे साथ अखिलेश यादव आए।
यह भी पढ़े :- समाजवादी पार्टी का सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ पंहुचा बलरामपुर, बीजेपी पर किया तंज




























































