
समाजवादी पार्टी का सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ पंहुचा बलरामपुर, बीजेपी पर किया तंज
- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिलें में 10 नवंबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सामाजिक परिवर्तन यात्रा रथ पंहुचा, पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा उत्साह के साथ जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया।
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम अपने सामाजिक परिवर्तन यात्रा के जरिए आधा उत्तर प्रदेश घूम चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूरे देश और प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और भ्रष्टाचार, मंहगाई चरम पर है।
- हमारे इस यात्रा का मकसद सत्ता परिवर्तन कर भाजपा सरकार के अत्याचारों से जनता को निजात दिलाना है और भारतीय जनता पार्टी पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
- मोदी जी कह रहे थे कि विदेशों से काला धन वापस लाकर जनता के खाते में 15 लाख रुपये दिए जायेंगे और प्रति वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जायेगा, किसानों की आय दोगुना करेंगे, सारे लोक लुभावन वादे किए थे।
- पत्रकारवार्ता में कहा कि हम अपने पार्टी का विलय भी सपा में करने को तैयार है बशर्ते हमारे जीतने वाले प्रत्याशी है अखिलेश यादव उनका सम्मान करें, ये देखने लायक होगा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने चाचा की कही हुई इस बात पर क्या करते हैं।
रिपोर्ट :- पवन तिवारी
\यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय ने बताया भगवान राम को निषाद का वंशज, उदित राज ने कहा-ब...




























































