राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय ने बताया भगवान राम को निषाद का वंशज, उदित राज ने कहा-बीजेपी को कटघरे में किया खड़ा

  • भगवान राम को निषाद का वंशज भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद द्वाराबताए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने बड़ा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। 
  • उदित राज का आरोप है कि धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने ही सहयोगी दल संजय निषाद के बयान पर कोई प्रतिक्रिया न देकर यह साबित कर रही है कि वह वोट की राजनीति के लिए किसी भी स्तर पर समझौता कर सकती है। 
  • संजय निषाद ने यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश में अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से खराब कर दिया है और युवा बेरोजगार है भारतीय जनता पार्टी सिर्फ धर्म के आधार पर अपने वोट बैंक की राजनीति कर रही है। 
  • संजय निषाद हिंदू धर्म के सबसे बड़े आदर्श और आस्था के प्रतीक भगवान राम पर सीधा हमला करते हुए राजा दशरथ के पुत्र ना बता कर बल्कि निषाद राज वंशज के बताकर हिंदू धर्म पर सब की भावनाओं को आघात कर रहे हैं। 
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया ना दिए जाने से बहुत स्तब्ध है और जल्द ही भाजपा के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। 
यह भी पढ़े :- फिदा हुसैन अंसारी सिद्धार्थनगर पहुंची, मीडिया से करते हुए कहा- अत्याचार हो रहा ह...