मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं किया उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा नया खेल मैदान

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने करनाल-कैथल और करनाल-लाडवा के फोर-लेन के कार्य का 10 नवंबर को उद्घाटन किया और कहा कि इससे यातायात सुगम होगा।  
  • नारनौल में किसानों के धरना प्रदर्शन पर सीएम ने कहा इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और कानून के हिसाब से ही सारे काम होंगे, धरना देने वाले कुंडली बॉर्डर को खोल दे और कोर्ट से अपील की है कि आपके हक़ में निर्णय दिया जाए। 
  • करनाल में मिनी खेल स्टेडियम बनाया गया है जिसका का नाम मिल्खा सिंह के नाम पर होगा, ये खेल स्टेडियम 4 एकड़ में बनाया गया और मिल्खा सिंह की मुख्य गेट पर प्रतिमा भी लगेगी।   
  • करनाल के नजदीक कैलाश गांव में एक हॉकी का मैदान भी बनाने की घोषणा की है, ताकि प्रदेश के युवाओं को एक मंच दिया जा सके और वो अपने प्रदेश का नाम उजागर कर सके। 
  • इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 8 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से तैयार 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।      
यह भी पढ़े :- दिल्ली एनसीआर की हवा हुई बेहद ख़राब, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर