
दिल्ली एनसीआर की हवा हुई बेहद ख़राब, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर
- दिल्ली में 10 नवंबर हवा की गुणवत्ता 'खतरनाक' दर्ज की गई है और मंगलवार को हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में थी और एक्यूआई 372 दर्ज किया गया था।
- सफर के मुताबिक, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया इसी के साथ सी पी सी बी ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के उपाय बताए हैं, इससे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर ना पड़े।
- दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने, और फेस मास्क लगाए रखने के लिए कहा है और साथ ही इसमें सड़क पर पानी के छिड़काव और मशीनीकृत सफाई को बढ़ाने की बात कही गई है।
- दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक ‘एंटी ओपन बर्निंग’ अभियान चलाने का घोषणा की है, इसमें 10 विभागों की 550 टीमें इस अभियान पर ख़ास नजर रखेंगी।
- इस अभियान के तहत 304 टीमें दिन में और 246 टीमें रात में गश्त करेंगी, सरकार ने डीजल से चलने वाले जेनरेटर और कोयला भट्ठियों पर रोक लगाने, पब्लिक मेट्रो और बस के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि राज्य की हवा को जल्द से जल्द साफ किया जा सके।




























































