किसान आंदोलन पर किसान ने की ख़ुदकुशी, राकेश टिकैत ने कहा- मोदी देश के किसानों के प्रधानमंत्री नहीं हैं

  • दिल्ली की कुंडली सीमा पर किसानों के आंदोलन के एक साल से अधिक समय हो गया है फिर भी अब तक सरकार की तरफ से कोई ख़ास निष्कर्ष नहीं निकला गया है।
  • अब किसान आंदोलन ओर भी तेज हो रहा है, मामला ये है कि किसान अब आत्महत्या करने लगे है, सुशांत सिटी के पास एक किसान का शव नीम के पेड़ पर झूलता मिला।
  • मृत किसान बीकेयू नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था और  गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह (45) गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब का निवासी था।
  • पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
  • राकेश टिकैत ने कहा- 'अब तक 750 के आसपास किसान शहीद हो गए और भारत सरकार की तरफ से एक भी शोक संदेश नहीं आया। तो देश के किसानों को ये लगता है कि प्रधानमंत्री जो हैं, वो देश के किसानों के प्रधानमंत्री नहीं हैं।’

यह भी पढ़े :- दिल्ली एनसीआर की हवा हुई बेहद ख़राब, लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है असर