
राम रहीम से पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल ने की पूछताछ, आरोपी को मिल चुकी है आजीवन कारावास की सजा
- पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे आरोपी गुरमीत राम रहीम सिंह से शाम 5:30 बजे तक लगभग सात घंटे तक विशेष पूछताछ की गई।
- जून 2015 में पंजाब के बरगाड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे, इस मामले को लेकर जाँच की गई थी।
- पंजाब पुलिस की विशेष जांच दल पूछताछ के लिए 40 प्रश्न लिखकर साथ में लाई थी और राम रहीम को सुरक्षा के साथ स्पेशल कोठरी में लाया गया और ये पूछताछ गिरफ्तारी के बाद आमने-सामने पहली बार हुई है।
- चार सदस्य पंजाब पुलिस टीम को सुबह लगभग 10 बजे जेल में लाया गया था, टीम को हाई कोर्ट ने पूछताछ की परमिशन दे रखी थी, इस दौरान राम रहीम का स्वभाव में कोई बदलाव नज़र आया और टीम अपना काम पूरा करके शाम 7 वापिस रवाना हो गई।
- सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई ने 2017 में साध्वी यौन प्रकरण मामले में 20 साल की सजा के साथ पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और पिछले कुछ दिनों रणजीत सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़े :- किसान परेशान और हताश आया नजर, रात्रि से लाइन लगाने पर भी नहीं मिल रही D A P खाद




























































