
किसान परेशान और हताश आया नजर, रात्रि से लाइन लगाने पर भी नहीं मिल रही D A P खाद
- हरियाणा का किसान D A P खाद न मिलने से परेशान और हताश नजर आ रहा है, IFFCO केंद्रों और खाद आपूर्ति केंद्रों पर घंटों से सीधा दिनों तक लाइन में लगने से भी खाद समय पर नहीं मिल रही है।
- ये हालात पुरे हरियाणा के ही है फतेहाबाद, यमुनानगर और पानीपत में खाद ना मिलने से इन जगहों पर असर ज्यादा दिखाई दे रहा है, खाद के बैगों की कमी है और बुआई के लिए खेती ज्यादा है।
- किसान भूखे प्यासे लाइनों में खड़े है, घरों से निकल कर रात को 2 बजे ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं लेकिन खाद के बैग जरूरत के मुताबिक नहीं मिल रहे जिससे गेहूं और अन्य फसलों की बुआई में देर हो रही है।
- कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक कर्ण सिंह दलाल ने D A P खाद को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि बीजेपी ने खाद में कालाबाजारी की है, साथ ही किसानों की हरियाणा बीजेपी सुनवाई नहीं करती ये कुमारी शैलजा ने भी कहा है।
- इसी पर बीजेपी सरकार ने कहा कि किसानों की फसलों की बुआई के लिए D A P खाद का स्टॉक है और हम समय पर मुहैया कराएंगे और एक एकड़ की बुआई बिना खाद के नहीं होने देंगे पर हालत तो कुछ और ही नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़े :- रोज़गार कानून के तहत मिलेंगी नौकरी, इसके लिए हरियाणा का अधिवास प्रमाण-पत्र है जरूरी




























































