
पीसीएफ खाद समिति में गैर कानूनी तरीक़े बेच रहे है उर्वरक, सैकड़ो किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
- हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना कस्बे पीसीएफ खाद समिति से मामला सामने आया है, जहां इस समय किसानों को DAP खाद वितरित की जा रही है।
- यूपी के हमीरपुर जिले में कृषि विभाग के दावों के उलट खाद की मांग को लेकर किसान सड़कों पर उत्तर कर प्रदर्शन कर रहा है।
- सोमवार 8 नवम्बर फिर सुमेरपुर थाना कस्बे की रेलवे-क्रासिंग पर सैकड़ो किसानों ने बाँदा हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
- इन किसानों का आरोप है कि उन्हें समिति में खाद नही मिल रही है और वो रोज यही आकर लाइन में पुरे दिन खाद मिलने का इंतजार कर रहते है।
- यहां पर उन किसानों को पहले खाद दी जा रही है जो समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब गरम कर रहे है उन्हें गैर कानूनी तरीक़े से DAP खाद दी जा रही है।
यह भी पढ़े :- मुख्तार अंसारी से ED ने 6 घंटे तक की पूछताछ, सरकारी जमीन पर कब्ज़े का मामला है प्रमुख बिंदु




























































