
मुख्तार अंसारी से ED ने 6 घंटे तक की पूछताछ, सरकारी जमीन पर कब्ज़े का मामला है प्रमुख बिंदु
- बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से सोमवार 8 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 6 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें गबन और अकूत संपत्ति के मामले में ईडी ने मुख्तार अंसारी पर 3 केस दर्ज किए हैं।
- ईडी की प्रयागराज यूनिट में दर्ज मुकदमे में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने तीन मुकदमों को आधार बनाया गया है प्रमुख सरकारी जमीन पर कब्ज़े का मामला है, जमीन पर कब्ज़े पर सरकार से ही डेढ़ करोड़ का किराया वूसला था।
- पिछले साल मऊ जिला प्रशासन ने करोड़ों रुपये के इस गोदाम को सीज करते हुए मुख्तार की पत्नी बच्चों समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर संपत्तियों को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।
- एक अन्य मामले में मुख्तार अंसारी पर विधायक रहते हुए विधायक निधि के नाम भवन निर्माण के लिए रूपये गए थे लेकिन वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं पाया गया, बल्कि वहां केले की खेती पाई गई।
- इस तरह के तीन मामले मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी पर दर्ज है कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं सब अकूत संपत्ति के मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 6 घंटे तक पूछताछ की है।
रिपोर्ट :- राज तिवारी
यह भी पढ़े :- नवाब मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा-हमें किस चौराहे पर आना है
