
साध्वी निरंजन ज्योति ने शुरू की श्रीमद भागवत कथा, बाल दिवस पर सामूहिक विवाह में यूपी मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- कानपुर देहात के मूसानगर स्थित केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में 7 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत हुई, इसी के साथ 14 नवंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आएंगे।
- कथा के पहले दिन 8 नवंबर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मूसानगर कस्बे में कलश यात्रा निकाली, कलश यात्रा में देवी देवताओं का स्वरूप बने छोटे बच्चों ने मनमोहक झांकी निकाली।
- छोटे बच्चों ने भारत माता और देश के वीर के जवानों की झांकी ख़ास आकर्षण का केंद्र रही जिसने सभी का मन मोह लिया और श्रीमद भागवत कथा सुनकर श्रोताओ ने भक्ति रस का आनंद लिया।
- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29वां शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है, 7 नवम्बर से 13 नवम्बर तक शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा।
- इस दौरान 14 नवम्बर को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा जिसमें 51 जोड़ो की शादियां कराई जायेगी, हर दिन केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के मंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करने आते रहते है।
यह भी पढ़े :- SC में लखीमपुर खीरी हिंसा मामला, मुख्य न्यायाधीश समेत 2 न्यायाधीश की बेंच में हो...




























































