SC में लखीमपुर खीरी हिंसा मामला, मुख्य न्यायाधीश समेत 2 न्यायाधीश की बेंच में होगी सुनवाई

  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में 8 नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 
  • किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस हिंसा में गाड़ी से कुचलने से चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। 
  • लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमन, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली द्वारा की जाएगी।
  • कोर्ट ने इससे पहले 26 अक्टूबर को बेंच ने यूपी सरकार से गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है, ताकि गवाहों से निष्पक्ष जांच के साथ निर्णय लिया जा सके। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को घटना में शामिल अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने का भी आदेश दिया था।


    यह भी पढ़े :- पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उप-निरीक्षक के साथ एक सिपाही का हुआ तबादला..